फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी/एसटी/ओवीसी परिसंघ जम्मू व कशमीर द्वारा वैठक का आयोजन

विज्ञापन
एससी/एसटी/ओवीसी परिसंघ जम्मू व कशमीर वैठक के दौरान मौजूद लोग - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
मीरां साहिब। टाली मोड़ मीरां साहिब में एससी/एसटी/ओवीसी परिसंघ की सोमवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सिंकदर भगत ने की। इसमें कंफेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष आरके कलसोत्रा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पिछडे़ वर्ग के लोगों की अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन

सभी लोगों को संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आगे आना चाहिए। देश के संविधान के मुताबिक एससी/ एसटी/ ओबीसी वर्ग को अधिकार मिलने चाहिए। जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा मिलने पर अनदेखी की जा रही है। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा में पिछडे़ वर्ग के लोगों के साथ की जा रही अनदेखी को दूर कर उन्हें आरक्षण दिया जाए ताकि पिछडे़ वर्ग के लोगों की बेहतरी हो सके। बैठक में सिकंदर भगत, रमेश कुमार (बिट्टी) राजकुमार, सेवानिवृत्त कैप्टन कृष्ण लाल, डॉ. कीमती लाल, मनोज कुमार, हंसराज, रछपाल, मास्टर अशोक कुमार, हेमराज, अश्वनी चौधरी, जसविंद्र सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें