अखनूर। भाजपा अखनूर में बुधवार को संगठनात्मक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान जगदीश भगत ने की। मुख्य अतिथि के रूप में संगठन मंत्री इंद्रजीत रहे। उन्होंने कहा कि पोलिंग बूथ को मजबूत करने के लिए 25 तक सभी मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारियों को निर्देश दिए, जिला अध्यक्ष जगदीश भगत ने आगामी कार्यक्रम की चर्चा की। 20 मार्च को प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना सभी मोर्चा की संयुक्त कार्यकारिणी की बैठक लेंगे।
इस मौके पर महामंत्री सोभा राम, सुरिंदर सिंह, उपाध्यक्ष शाम लाल, कुलवंत, कुलदीप सिंह, विजय कुमार, सचिव सोनिया वर्मा, केडी शर्मा, अजय सिंह, शाम लाल, मंगा राम, जगन नाथ, दीप सिंह उपस्थित रहे। संवाद