फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने खौड़ में किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जयौडियां। कांग्रेस पार्टी की तरफ से मंगलवार को छंब विधानसभा क्षेत्र के खौड़ में लोगों की मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद ने किया। प्रदर्शन में क्षेत्र के सैकड़ों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोग सिंचाई विभाग के मैदान से रैली के रूप निकले और एसडीएम कार्यालय तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे। जहां तहसीलदार मोनिका शर्मा को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सीमा बटालियन के उम्मीदवारों के साथ न्याय किया जाए और परिसीमन आयोग की तरफ से हमारी विधानसभा छंब से परगवाल को हटाकर चौकी चौहरा और मैरा मांदरिया को जोड़ा है, वह फैसला वापस ले। क्योंकि यहां की जनता को वह फैसला मंजूर नहीं है। ताराचंद ने कहा कि परिसीमन आयोग की तरफ से लिए गए इस फैसले का हर जगह विरोध हो रहा है। लोग सड़कों पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि जो छंब विधानसभा का नाम हटाकर खौड़ विधानसभा रखा गया है। वह भी गलत है। छंब के नाम को हटाना नहीं चाहिए था। छंब-खौड़ रख लेना चाहिए था।
ताराचंद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की जनता के साथ अन्याय हुआ है। जनता की आवाज भगवान की आवाज होती है। जनता ऐसा करने वालों को माफ नहीं करेगी। ताराचंद ने कहा कि हमने अपने कार्यकाल में छंब विधानसभा के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध कराए, लेकिन आज बेरोजगारों को सड़कों पर पीटा जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि जब से देेश की कमान भाजपा के हाथों में गई है तब से देश महंगाई और बेरोजगारी का सामना कर रहा है। तारा चंद से पत्रकारों को बताया कि अभी परिसीमन आयोग की तरफ से फाइनल रिपोर्ट नहीं आई है। उसके बाद कोई फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें