फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में कांग्रेस की कोई गुटबाजी नहीं

विज्ञापन
अखनूर में कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे प्रदेश उपाध्यक्ष रमण भल्ला व अन्य।
विज्ञापन
अखनूर। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रमण भल्ला ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की कोई गुटबाजी नहीं है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी की निर्देश पर चुनाव जम्मू-कश्मीर में लड़ेंगे। इसके लिए सभी कांग्रेस नेता एक हैं। मगर भाजपा की नीतियों से लोग निराश हैं, जबकि कांग्रेस की नीतियां को याद कर रहे हैं।
विज्ञापन

कस्बे से सटे पंचायत दसकाल में कांग्रेस नेता कुलदीप शर्मा की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में रमण भल्ला ने कहा कि देश में लगातार पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस पर आम लोगों के लिए रोजमर्रा की चीजें महंगाई हो रही हैं। महंगाई से देश में कोहराम मचा है। मगर केंद्र सरकार महंगाई को काबू करने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी प्रदेश में 24-25 प्रतिशत बढ़ गई है। वहीं जम्मू-कश्मीर में सरकार पच्चीस हजार स्कूल बंद कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ उनकी जमीन और रोजगार छीनकर धोखा दिया है। जबकि केंद्र सरकार को चाहिए जम्मू-कश्मीर में स्थानीय लोगों के लिए नौकरी और राज्य का दर्जा बहाल किया जाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भाजपा की चुनावों में हार से साबित है कि देश की जनता भाजपा के खोखले वादों को समझ गई है।
कांग्रेस प्रवक्ता रवींद्र्र शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में जातिवाद को बढ़ावा देकर लोगों में भेदभाव बढ़ा दिया है। मगर कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है, जो समाज के हर वर्ग को साथ लेकर विश्वास रखती है। देश के लोगों को कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कुलदीप शर्मा, बलदेव राज, मोहन लाल, अतुल कुमार, पूर्ण चंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें