फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा अखनूर में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए खींचतान

विज्ञापन
नपा अअध्यक्ष केखिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिखाते पार्षद।
विज्ञापन
अखनूर। म्यूनिसिपल कमेटी में नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने की खींचातानी पर अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा और उपाध्यक्ष अमिता गुप्ता के खिलाफ आठ पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। इस स्थिति में अध्यक्ष की कुर्सी अल्पमत में आ गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को कमेटी के आठ पार्षदों ने हस्ताक्षर करके ईओ रजत अबरोल को अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा और उपाध्यक्ष अमिता गुप्ता के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर उन्हें हटाने का अनुरोध किया। कमेटी के सभी तेरह पार्षद भाजपा के हैं। पहले 13 पार्षदों में 11 भाजपा और दो कांग्रेस के थे। बाद में कांग्रेस पार्षद भाजपा में शामिल हो गए।
पार्षद करण सिंह और बलदेव राज की अगुवाई में सभी आठ पार्षदों ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए, जिसमें पार्षद करण सिंह, बलदेव राज, राकेश मल्होत्रा, दीपक मनी, कुलदीप राज, रश्मि कुमारी, दीपेश सिंह, शिल्पा महाजन शामिल हैं। जबकि अन्य पार्षदों ने अध्यक्ष के प्रति विश्वास जताया है।
विज्ञापन

पार्षद करण सिंह ने बताया कि पार्टी हाईकमान में हर साल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बदलने की सहमति हुई है, मगर डेढ़ साल के बाद भी अध्यक्ष नहीं बदला गया। पार्षद बलदेव राज ने बताया कि आठ पार्षदों ने हस्ताक्षर करके अध्यक्ष को हटाने पर सहमति जताई है। अगला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष हाईकमान की मंजूरी से मिलेगा।
ईओ रजत अबरोल ने बताया चेयरमैन और वाईस चैयरमैन के खिलाफ आठ पार्षदों के हस्ताक्षर करके अविश्वास प्रस्ताव रखा है।
अखनूर म्यूनिसिपल कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए चल रही खींचातानी में सभी तेरह भाजपा पार्षद होने के बावजूद आठ पार्षद अविश्वास प्रस्ताव लाने पर सहमति नहीं बन पाई है।
------
यह जरूर है कि एक-एक साल का समय तय हुआ था। अगला अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कौन होगा और वर्तमान कब त्याग पत्र देगा, यह निर्णय पार्टी हाईकमान को लेना है। यह कोई विवाद का कारण नहीं है। पार्टी के उच्च पदाधिकारियों की तरफ से मुझे जब त्याग पत्र देने का आदेश होगा दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

-सुरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष, म्यूनिसिपल कमेटी, अखनूर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें