ज्यौड़ियां। खौड़ में शिवसेना बाले साहब ठाकरे की तरफ से बैठक का हुई। इसकी अध्यक्षता ब्लाक अध्यक्ष खौड़ सुमित शर्मा ने की। लोगों की समस्याओं को सुना गया।
बैठक में सुमित शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के कई लोग अर्से से अस्थायी कर्मचारी सरकारी विभागों में सेवाएं दे रहे हैं। इनको स्थायी करने के लिए सरकार की तरफ से कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। वह लोग बहुत ही कम वेतन में काम कर रहे हैं। उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। सरकार को चाहिए सभी विभागों में तैनात अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करे। बैठक में मदन लाल, वरुण कुमार, फीमू राम, रजीव, गणेश आदि सहित उपस्थित रहे। संवाद