.भारतीय जनता पार्टी के को ऑपरेटिव सोसाइटी सेल के सदस्य।
अखनूर। भाजपा के को ऑपरेटिव सोसाइटी सेल के को कनवीनर व जिला प्रभारी शाम लाल गुप्ता ने सोमवार को जिला कार्यालय में बैठक की। इसमें अखनूर टीम ने शाम लाल गुप्ता और कनवीनर संजीव शर्मा को माता की तस्वीर और चुनरी देकर सम्मानित किया। बैठक में लोगों की तरफ से सोसाइटी के काम-चलन को ढीला बताया और सोसाइटी को मजबूत बनाने पर जोर दिया। ताकि किसानों को सुविधा हो सके।
शाम लाल गुप्ता ने कहा कि सरकार चाहती है कि सोसाइटी को मजबूत किया जाए। उन्होंने जम्मू रूरल में बैठक की, जो कनवीनर सुभाष की तरफ से आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जगदीश भगत, जिला को कनवीनर चंदर मोहन, जम्मू रूरल से सुभाष, अश्वनी कुमार, दीप दयाल, भारत भूषण और कई गणमान्य लोग मौजूद थे।