फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखनूर में बढ़ाई जाए विधानसभा सीट

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। परिसीमन आयोग की तरफ से जम्मू-कश्मीर के लोगों की राय लेकर विधानसभा सीटें बढ़ाने की प्रक्रिया में अखनूर क्षेत्र के कई संगठन अखनूर को जिले का दर्जा देने और एक विधानसभा सीट बढ़ाने की मांग लेकर एक जुट होना शुरू हो रहे हैं। पूर्व विधायक राजीव शर्मा भी जिले का दर्जा और विधानसभा सीट बढ़ाने के समर्थन में आ गए हैं।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने सीमावर्ती अखनूर क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और जनसंख्या अधिक होने पर अखनूर को जिले का दर्जा अवश्य मिलना चाहिए। पार्टी हाईकमान को भी अखनूर को जिले बनाने और विधानसभा सीट बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है। इसमें आश्वासन मिला है कि भौगोलिक क्षेत्र और जनसंख्या के लिहाज से अखनूर क्षेत्र के लोगों को अवश्य हक मिलेगा।
नायाब सरपंच रजनी शर्मा ने बताया कि सीमावर्ती अखनूर क्षेत्र करीब 1052.93 सुकर मीटर में फैल है। दोनों विधानसभा सीटों के दो लाख के ऊपर मतदाता हैं। जिस पर जिला दर्जा मिलना चाहिए। परिसीमन आयोग और केंद्र सरकार को प्राथमिकता देकर लोगों की मांग पूरी की जाए। दुकानदार राहुल लंगर ने बताया कि वर्षों से जिले के दर्जे के लिए क्षेत्र के लोग संघर्ष कर रहे हैं, ताकि अखनूर को जिले का दर्जा मिल सके। अब समय आ गया है कि परिसीमन आयोग और केंद्र सरकार अखनूर को जिला बनाने के साथ क्षेत्र की विधानसभा सीट की बढ़ोतरी की जाए।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच कुलदीप सिंह ने अखनूर को जिला और विधानसभा सीट बढ़ोतरी ही क्षेत्र के लोगों का संघर्ष है। अगर क्षेत्र के लोगों को अपना हक नहीं मिलेगा तो संघर्ष करना होगा। उन्होंने बताया एक तरफ पाकिस्तान सीमा और दूसरी ओर जिला रियासी, राजोरी से मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें