फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड एसओपी की अवहेलना पर 144 के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कोरोना संक्रमितों के मामलों में कमी आने से लोग भी बेपरवाह हो गए हैं। जिला प्रशासन भी सख्त हो गया है। इसी सदंर्भ में कोविड एसओपी का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई जारी रखते हुए पुलिस ने वीरवार को एक अभियान में 144 व्यक्तियों के चालान किए। उन पर 72 हजार रुपये जुर्माना लगाया। पुलिस के अनुसार कोविड एसओपी की अवहेलना करने वालों के खिलाफ जारी अभियान में पुलिस व प्रशासन ने सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में, विभिन्न संयुक्त टीमों का दौरा किया। इसमें सार्वजनिक स्थानों, बाजारों में मास्क नहीं पहनने पर 134 व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया गया। सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने पर दुकानदारों सहित 09 लोगों का चालान किया गया। सार्वजनिक स्थान पर थूकने पर एक व्यक्ति पर जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए उल्लंघनकर्ताओं में जिम्मेदारी की भावना बढ़ाने के लिए मास्क वितरित किए गए। पुलिस ने जिले के नागरिकों से अपील की कि वे हमेशा मास्क पहनें और कोविड एसओपी की पालना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें