प्रधानमंत्री विशेष छात्रवृत्ति योजना (पीएमएसएसएस) के अंतर्गत बाहरी राज्यों में विभिन्न व्यावसायिक कोर्स में पढ़ रहे छात्रों के खर्च में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने 60 हजार रुपये की कटौती की है। एआईसीटीई अकादमिक सत्र 2019-20 से पहले छात्रों को मेस, हॉस्टल, पुस्तक सहित अन्य खर्च के लिए वार्षिक एक लाख रुपये, हर महीने दस हजार रुपये देती थी।
कोविड के कारण ऑनलाइन पढ़ाई होने से एआईसीटीसी ने इस खर्च को कम कर वार्षिक 40 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर 20 हजार रुपये देने का फैसला लिया। इस तरह अगले अकादमिक सत्र 2021-22 के लिए इतनी ही राशि दी जाएगी। एआईसीटीई के इस फैसले पर विद्यार्थी रोष व्यक्त कर रहे हैं।
योजना के तहत दिल्ली में बीटेक कोर्स करने वाले छात्र निखिल मेहरा ने कहा कि हमें मिले वाले वार्षिक खर्च को जारी करने में देरी के साथ उसमें कटौती की गई है। अधिकांश छात्र हॉस्टल की बजाय पीजी में रहते हैं, ऐसे में फीस में कटौती होने से छात्रों पर वित्त दबाव बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर शिक्षा: 2500 युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की मुफ्त कोचिंग देगा मिशन यूथ
उन्होंने कहा कि मेरे ऑफलाइन प्रैक्टिल थे, जिसके लिए मुझे पीजी में रहना पड़ा। एआईसीटीसी द्वारा पैसा जारी नहीं करने से मुझे खुद से पीजी का किराया देना पड़ रहा है। एआईसीटीई निदेशक ने पत्र जारी कर रहा है कोविड के कारण ऑनलाइन क्लासेज और हॉस्टल मेस बंद हैं, ऐसे में खर्च में कटौती की गई और यह कटौती अगले अकादमिक सत्र 2021-22 में भी जारी रहेगी।