फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PMO राज्यमंत्री का बयान, 'सीजफायर पर पाक को मिलेगा कड़ा जवाब'

Wed, 15 Mar 2017 12:01 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
ज‌ितेंद्र स‌िंह - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पीएमओ में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि एलओसी पर बार-बार सीजफायर उल्लंघन कर रहे पाकिस्तान को मोदी सरकार मुंहतोड़ जवाब देगी।
विज्ञापन


मीडिया से मुखातिब सिंह ने कहा, लोग केंद्र सरकार पर भरोसा रखें। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान ने कई बार सीजफायर तोड़ा है। ऐसी घटनाओं को संबंधित एजेंसियां पूरी गंभीरता से ले रही हैं। उन्होंने कहा, भारतीय सुरक्षा एजेंसियां और सरकार पाकिस्तान की किसी भी हरकत का माकूल जवाब देने में सक्षम हैं। एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन के लिए पाकिस्तान को जल्द ही परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन


उड़ी हमले के शक में पकड़े गए पीओके के दो युवकों की पाकिस्तान में वापसी के सवाल पर सिंह ने कहा, वह ऐसे किसी मुद्दे पर प्रतिक्रिया नहीं करना चाहते, जिसकी सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशीलता और संभावित असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें