चुनाव आयोग ने मंगलवार को श्रीनगर लोकसभा उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना के अनुसार नामांकन भरने की आखिरी तारीख 21 मार्च तक होगी।
22 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 24 मार्च तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। नौ अप्रैल को सुबह सात से शाम पांच बजे तक श्रीनगर संसदीय क्षेत्र में मतदान होगा।
16 अप्रैल को मतगणना होगी। वहीं अनंतनाग लोकसभा उपचुनाव के लिए आयोग 17 मार्च को अधिसूचना जारी करेगा। इस संसदीय क्षेत्र के लिए नामांकन की आखिरी तिथि 24 मार्च रहेगी। अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र में 12 अप्रैल को मतदान होगा।