सीमावर्ती इलाकों में विकास को मिलेगा रफ्तार
सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे पीएमपीएम मोदी विशेष रूप से सीमावर्ती क्षेत्रों में अंतिम छोर तक संपर्क को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सड़क परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उद्घाटन करेंगे।
राष्ट्रीय राजमार्ग-701 पर रफियाबाद से कुपवाड़ा तक सड़क चौड़ीकरण परियोजना और एनएच-444 पर 1,952 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली शोपियां बाइपास सड़क के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। वह श्रीनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर संग्राम जंक्शन और राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर बेमिना जंक्शन पर दो फ्लाईओवर परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं से यातायात की भीड़ कम होगी और यात्रियों के लिए यातायात का प्रवाह बढ़ेगा।
कटड़ा को मिलेगा पहला अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज
माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस का करेंगे शिलान्यासप्रधानमंत्री कटड़ा में 350 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस का शिलान्यास करेंगे। इसमें कहा गया है कि यह रियासी जिले का पहला मेडिकल कॉलेज होगा जो क्षेत्र में स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
यह खबर भी पढ़ें: Vande Bharat Kashmir: अगस्त-सितंबर में जम्मू से कश्मीर के लिए दौड़ेगी वंदे भारत; कटड़ा से मिलेगी नई शुरुआत