प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट मिशन कश्मीर के लिए उड़ान भरेंगे। उड़ी के बाद अब वे बगलिहार-दो पावर प्रोजेक्ट राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके लिए वे 15 से 20 अक्तूबर के बीच रियासत का दौरा कर सकते हैं। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने इसके लिए पीएम को अनुरोध पत्र भेजा है।
भरोसेमंद सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने दो-तीन दिन पहले प्रधानमंत्री को पत्र भेजा है। इसमें अनुरोध किया गया है कि बगलिहार-दो पावर प्रोजेक्ट से उत्पादन शुरू हो गया है।
इसे राष्ट्र को समर्पित करने के लिए वे 15 से 20 अक्तूबर के बीच का कोई समय दें तब तक सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। इसी को ध्यान में रखते हुए जम्मू-कश्मीर पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।