फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की रैली के लिए शेर ए कश्मीर स्टेडियम किले में तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली जनसभा को एतिहासिक बनाने में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ रही है। जनसभा स्थल शेर ए कश्मीर स्टेडियम को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। स्टेडियम सुरक्षा बलों के अभेद्य घेरे में है। सुरक्षा प्रबंधों की लगातार समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन


सुरक्षा को अचूक बनाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। स्टेडियम को एसपीजी के हवाले कर दिया गया है। आसपास के इलाकों में केंद्रीय सुरक्षा बल और पुलिस के जवान सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

बीते शुक्रवार कश्मीर के अलग अलग इलाकों में चार आतंकी हमले होने के बावजूद भाजपा मोदी की रैली में भारी भीड़ जुटाने को कोई कसर नहीं छोड़ रही। पुलिस महानिदेशक के राजेंद्रा कुमार ने प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए उचित और पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए जाने की बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी सुरक्षा एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रहीं हैं और आपस में लगातार समन्वय बनाए हुए हैं। राष्ट्रद्रोही और आतंकी मंसूबों को नाकाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मोदी की रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटी भाजपा

भाजपा के मिशन 44 प्लस में जान फूंकने सोमवार को श्रीनगर पहुंच रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा अधिक से अधिक भीड़ जुटाने की कोशिशें की जा रही हैं।

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग ने बताया कि कश्मीर के लोगों को बेसब्री से प्रधानमंत्री के आने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रविरोधी ताकतें किसी भी हाल में लोकतंत्र में लोगों के बढ़ते विश्वास को डिगा नहीं सकते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की रैली में निश्चित तौर पर भारी संख्या में लोग पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री की रैली के लिए किए जा रहे प्रबंधों के संबंध में उनका कहना था कि सभी के लिए बैठने की उचित व्यवस्था की जा रही है। महिलाओं के लिए विशेष प्रबंध किया गया है। उन्होंने बताया कि करीब एक हजार गणमान्य नागरिकों को न्योता दिया गया है।

चुग का कहना था कि कश्मीर के लोगों को विश्वास हो गया है कि यदि उनके हालात में कोई बदलाव ला सकता है तो वे केवल मोदी हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि तीन दशक बाद पहली बार कोई प्रधानमंत्री श्रीनगर में जनसभा को संबोधित करेगा, इससे भी साफ है कि पूर्व सरकारों को यहां के लोगों की कितनी चिंता रही होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें