फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी दौर के मतदान वाले इलाकों पर आतंकी खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
खुफिया सूत्रों को मिल रही सूचनाएं अगर सही हैं तो आतंकियों का अगला निशाना राजोरी जिले के नौशेरा का शेर मकरी इलाका हो सकता है। उड़ी के मोहरा की तरह ही इस इलाके की भी रेकी किए जाने की खबर है। याद रहे कि यहां आखिरी दौर का मतदान होना है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि आतंकियों ने उड़ी के मोहरा और नौशेरा के शेर मकरी गांव की रेकी एक साथ की थी। नियंत्रण रेखा पर जीरो लाइन से सटे इस गांव का आधा हिस्सा पीओके में भी है। यह इलाका एलओसी के बिलकुल पास है। लाम और कलसिया इलाका भी आतंकियों के निशाने पर है।

खुफिया एजेंसियों के सूत्रों के अनुसार उड़ी के मोहरा और नौशेरा के शेर मकरी गांव में एक साथ रेकी की गई थी। करीब 15 दिन पहले इस इलाके में अंडर ग्राउंड वर्करों और आतंकियों ने मिलकर रेकी की। बताते हैं कि इसी दौरान हमले की रूपरेखा भी तैयार की गई। उड़ी में आतंकी अपनी साजिश को अंजाम दे चुके हैं। उनका अगला निशाना शेर मकरी हो सकता है।
विज्ञापन


नौशेरा में 20 दिसंबर को मतदान होना है। इससे पहले यहां आतंकी कोहराम मचाने की कोशिश कर सकते हैं। इस इलाके में नियंत्रण रेखा के उस पार पाकिस्तानी सेना की बैट एक्शन टीम लगातार हरकत में रहती है। पिछले कुछ हफ्तों के दौरान उसकी गतिविधियों में काफी इजाफा हुआ है। एलओसी के पास आईईडी लगाने की घटनाएं भी बढ़ीं हैं। यहां पर फिदायीन या बैट हमला किया जा सकता है।
विज्ञापन

आतंक से अछूते इलाके निशाने पर

अब तक आतंक से अछूते रहे इलाकों में भी आतंकी दहशत मचाना चाहते हैं। इसका उदाहरण अरनिया के  कठार में मिल चुका है। यहां आजादी के बाद पहली बार आतंकी हमला हुआ।

आतंकवादी संगठन कश्मीर संभाग में दहशत मचाने के बाद जम्मू संभाग के शांतिपूर्ण इलाकों में दहशत मचाना चाहते हैं।

सांबा, कठुआ, आरएस पुरा, अखनूर, जम्मू सिटी, अरनिया में आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही है। इन इलाकों में 20 दिसंबर को चुनाव है, इससे पहले हमले करने की कोशिश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें