फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटी के लोगों को नई सौगात देने आएंगे मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने 11 साल पहले लद्दाख में जो सपना देखा था उसे अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा करेंगे। वाजपेयी ने लद्दाख के लोगों की सहुलियत के लिए उन्हें 24 घंटे बिजली देने का सपना देखा था।
विज्ञापन


लद्दाख में ट्रांसमिशन लाइन बिछने का काम लगभग पूरा हो चुका है। 11 साल बाद वाजपेयी और लद्दाख की जनता का सपना आने वाली 12 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा करने जा रहे हैं।

वह 1700 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का शिलान्यास कर सपने को हकीकत में बदलेंगे।

चीन के गांवों में ब‌िजली हमारे अंधेरे में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कारगिल में चुतक और लेह में बाजगो जल विद्युत परियोजनाओं का भी लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर कारगिल और लेह जिलों में प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

श्रीनगर-लेह ट्रांसमिशन लाइन चीन और पीओके से सटे इस दुर्गम इलाके में सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। क्योंकि लद्दाख में एएलसी से सटे चीन के गांवों में बिजली होती है, लेकिन लद्दाख के सीमांत गांवों में नहीं।

इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लद्दाख के विकसित होने के संदेश के साथ देश की सेना को भी इसका लाभ मिलेगा।

दो महीने में मोदी का दूसरा दौरा

पिछले दो महीनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रियासत का यह दूसरा दौरा होगा। इससे पूर्व प्रधानमंत्री ने गत जून महीने में उड़ी जल विद्युत परियोजना राष्ट्र को समर्पित की थी। श्रीनगर-लेह ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण पावर ग्रिड कारपोरेशन करेगी।

इस ट्रांसमिशन लाइन से उत्तरी ग्रिड देश के सबसे ठंड वाले क्षेत्र से जुड़ेगी। इसके अलावा कारगिल और लेह जिले में तैयार दोनों जल विद्युत परियोजनाओं से पूरी क्षमता में बिजली उत्पादन हो सकेगा।

विज्ञापन

पूरा नहीं हो सका पूर्व पीएम मनमोहन का वादा

गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने भी वर्ष 2010 में कश्मीर दौरे के दौरान श्रीनगर-लेह ट्रांसमिशन लाइन बिछाने पर काम शुरू करने का ऐलान करते हुए इसके लिए सौ करोड़ रुपये का फंड मुहैया कराने की घोषणा की थी, लेकिन इस पर अमल नहीं हुआ।

लद्दाख के मौजूदा भाजपा सांसद थुपस्तान चिवांग ने मामले को पीएम मोदी के समक्ष उठाया था। चिवांग का कहना है कि मोदी ने उनको जोजिला और जेड मोड टनलों पर निर्माण शुरू करने का विश्वास भी दिलाया है। क्योंकि पूर्व यूपीए सरकार ने सिर्फ घोषणाएं करने के अलावा कोई काम नहीं किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें