फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का जम्मू दौरा: सांबा की पल्ली देश की पहली कार्बन न्यूट्रल पंचायत बनी

Sun, 24 Apr 2022 03:42 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, जम्मू

सार

अधिकारियों ने बताया कि लगभग 6,408 वर्गमीटर के क्षेत्र में लगे 1,500 सौर ऊर्जा संयंत्र केंद्र सरकार के ग्राम ऊर्जा स्वराज कार्यक्रम के तहत इस मॉडल पंचायत के 340 घरों को स्वच्छ इलेक्ट्रीसिटी उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले सांबा की पल्ली पंचायत रविवार को देश की पहली कार्बन न्यूट्रल पंचायत बन गई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 500 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र देश को समर्पित किया। यह ऊर्जा संयंत्र लगभग तीन सप्ताह के रिकॉर्ड समय में स्थापित हुआ है। प्रधानमंत्री ने कहा कि पल्ली ने कार्बन न्यूट्रल बनकर देश को राह दिखाई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, पल्ली के लोगों ने इस परियोजना में सहायता की। उन्होंने इस परियोजना में लगे लोगों को खाना भी उपलब्ध कराया।

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि लगभग 6,408 वर्गमीटर के क्षेत्र में लगे 1,500 सौर ऊर्जा संयंत्र केंद्र सरकार के ग्राम ऊर्जा स्वराज कार्यक्रम के तहत इस मॉडल पंचायत के 340 घरों को स्वच्छ इलेक्ट्रीसिटी उपलब्ध कराएंगे।

पल्ली गांव के निवासी गुरदीप सिंह ने कहा, यह हमारे लिए बहुत खुशी का दिन है। मोदी जी के आशीर्वाद से यह गांव देश के इतिहास में पहले कार्बन न्यूट्रल सोलर गांव के तौर पर दर्ज हो गया है। पूरे देश में इस गांव को चुनने के लिए हम प्रधानमंत्री का आभार जताते हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि यह परियोजना 2,74 करोड़ रुपये में रिकॉर्ड समय में पूरी हुई है। यहां पैदा होने वाली बिजली इस गांव में स्थानीय पॉवर ग्रिड स्टेशन के माध्यम से वितरित की जाएगी। इस गांव में बिजली की दैनिक खपत 2,000 यूनिट है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें