श्री अमरनाथ धाम के तीर्थयात्रियों को दीं शुभकामनाएं
पीएम मोदी ने अमरनाथ यात्रा के लिए आने भगवान भोले के भक्तों को शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने कहा, 'अमरनाथ यात्रा भी शुरू हो चुकी है और अगले कुछ दिनों में पंढरपुर वारी भी शुरू होने वाली है। मैं इन यात्राओं में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देता हूं।'
पीएम मोदी श्रीनगर में योग करते हुए
- फोटो : डीपीआईआर, जम्मू कश्मीर
श्रीनगर में योग दिवस समारोह में शामिल हुए थे पीएम
प्रधानमंत्री ने कहा कि इस महीने पूरी दुनिया ने 10वें योग दिवस को भरपूर उत्साह और उमंग के साथ मनाया है। मैं भी जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुआ था। कश्मीर में युवाओं के साथ-साथ बहनों-बेटियों ने भी योग दिवस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जैसे-जैसे योग दिवस का आयोजन आगे बढ़ रहा है, नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं।
पहली बार कब हुआ था मन की बात कार्यक्रम
मन की बात की शुरुआत 3 अक्तूबर 2014 को हुई थी। इसका मकसद देश के सभी वर्गों से जुड़ना है। 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा, 'मन की बात' 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तो, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। मन की बात का प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो के 500 से ज्यादा प्रसारण केंद्रों से किया जाता है। दावा किया जाता है कि 100 करोड़ से ज़्यादा लोग कम से कम एक बार 'मन की बात' से जुड़ चुके हैं।