फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का कश्मीर दौरा: लखनपुर से उड़ी तक नाकेबंदी, सीमा पर अलर्ट, घाटी में बड़े अधिकारी कर रहे कैंप

Thu, 20 Jun 2024 02:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर से लेकर कश्मीर के उड़ी तक नाकेबंदी की गई है। खासकर राष्ट्रीय राजमार्ग, सैन्य प्रतिष्ठानों और अल्पसंख्यक इलाकों में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं, ताकि कोई भी घटना न हो।
विज्ञापन
श्रीनगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीरवार को कश्मीर पहुंचेंगे। उनके दौरे को लेकर जम्मू-कश्मीर के प्रवेशद्वार लखनपुर से लेकर कश्मीर के उड़ी तक नाकेबंदी की गई है। खासकर राष्ट्रीय राजमार्ग, सैन्य प्रतिष्ठानों और अल्पसंख्यक इलाकों में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं, ताकि कोई भी घटना न हो।

विज्ञापन


इसके पहले पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के वक्त रियासी में आतंकियों ने तीर्थयात्रियों की बस पर हमला कर दिया था। इसमें नौ यात्रियों को मौत हो गई। पीएम मोदी के दौरे को लेकर पुलिस और खुफिया एजेंसियों के बड़े अधिकारी कश्मीर में कैंप कर रहे हैं, जबकि जम्मू संभाग के राजोरी, पुंछ, रियासी, उधमपुर, सांबा और कठुआ में भी अलर्ट किया गया है। खासकर लखनपुर बॉर्डर से लेकर पुंछ तक बीएसएफ और सेना को सचेत रहने के लिए कहा गया है, ताकि कहीं पर कोई घुसपैठ या आतंकी हमला न हो।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीएम दौरे को लेकर एहतियात के तौर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। श्रीनगर एयरपोर्ट रोड से शेर-ए कश्मीर अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) तक महत्वपूर्ण स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


सीसीटीवी निगरानी, चेक प्वाइंट और तलाशी बिंदु स्थापित किए गए हैं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए एसओजी के जवान तैनात किए गए हैं। डीआईजी जम्मू सुनील गुप्ता का कहना है कि तीनों सीमावर्ती जिलों सांबा, कठुआ और जम्मू में सुरक्षा को लेकर बंदोबस्त किए गए हैं।

पीएम मोदी के दौरे को लेकर जांच करते हुए सुरक्षाकर्मी - फोटो : अभिषेक बड़ू

प्रधानमंत्री के दौरे पर सुरक्षा चाक चौबंद, मॉक ड्रिल

श्रीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस पर दौरे को लेकर बुधवार को एसकेआईसीसी में मॉक ड्रिल की गई। योग दिवस पर राम मुंशी बाग से निशात तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। एक अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल के आसपास थ्री टियर सुरक्षा कवच रहेगा। श्रीनगर शहर में जगह-जगह नाके लगा दिए हैं। 

शहर में दाखिल होने वाले सभी प्रवेश द्वार सील कर दिए हैं। सभी वाहनों और व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही है। पुलिस ने पहले से ही श्रीनगर को रेड जेन घोषित कर दिया है। ड्रोन और क्वाडकॉप्टर उड़ाने पर रोक लगा दी है। इस बीच योगा सोसायटी ऑफ कश्मीर के शब्बीर डार ने कहा, उनके करीब 300 बच्चे योग दिवस पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम करीब 45 मिनट का होगा।
विज्ञापन

20 और 21 जून को बुलेवार्ड रोड श्रीनगर पर यातायात रहेगा प्रतिबंधित

कश्मीर में पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर प्रशासन ने आम जनता को असुविधा से बचने के लिए मार्ग योजना और एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत गोले चकरी आरएमबाग, नेहरू पार्क से क्रालसांगरी तक बुलेवार्ड रोड पर यातायात 20 जून को दोपहर 03:00 बजे से 21 जून की सुबह 11:00 बजे तक बंद रहेगा। 

सभी वाहन चालक, जो निशात, शालीमार और हरवान की ओर यात्रा करना चाहते हैं, उन्हें बुलेवार्ड रोड अक्ष के बजाय डलगेट, रैनावाड़ी, हजरतबल मार्ग से वैकल्पिक सड़क अपनाने की सलाह दी गई है। निशात, शालीमार और हरवान की ओर सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी वाहनों के लिए बदयारी, नेहरू पार्क, गुपकर, क्रालसांगरी और निशात में यातायात सहायता बिंदु रखे जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें