पीएम मोदी के दौरे को लेकर जांच करते हुए सुरक्षाकर्मी
- फोटो : अभिषेक बड़ू
प्रधानमंत्री के दौरे पर सुरक्षा चाक चौबंद, मॉक ड्रिल
श्रीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस पर दौरे को लेकर बुधवार को एसकेआईसीसी में मॉक ड्रिल की गई। योग दिवस पर राम मुंशी बाग से निशात तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। एक अधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम स्थल के आसपास थ्री टियर सुरक्षा कवच रहेगा। श्रीनगर शहर में जगह-जगह नाके लगा दिए हैं।
शहर में दाखिल होने वाले सभी प्रवेश द्वार सील कर दिए हैं। सभी वाहनों और व्यक्तियों की तलाशी ली जा रही है। पुलिस ने पहले से ही श्रीनगर को रेड जेन घोषित कर दिया है। ड्रोन और क्वाडकॉप्टर उड़ाने पर रोक लगा दी है। इस बीच योगा सोसायटी ऑफ कश्मीर के शब्बीर डार ने कहा, उनके करीब 300 बच्चे योग दिवस पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम करीब 45 मिनट का होगा।
20 और 21 जून को बुलेवार्ड रोड श्रीनगर पर यातायात रहेगा प्रतिबंधित
कश्मीर में पीएम मोदी के दौरे के मद्देनजर प्रशासन ने आम जनता को असुविधा से बचने के लिए मार्ग योजना और एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत गोले चकरी आरएमबाग, नेहरू पार्क से क्रालसांगरी तक बुलेवार्ड रोड पर यातायात 20 जून को दोपहर 03:00 बजे से 21 जून की सुबह 11:00 बजे तक बंद रहेगा।
सभी वाहन चालक, जो निशात, शालीमार और हरवान की ओर यात्रा करना चाहते हैं, उन्हें बुलेवार्ड रोड अक्ष के बजाय डलगेट, रैनावाड़ी, हजरतबल मार्ग से वैकल्पिक सड़क अपनाने की सलाह दी गई है। निशात, शालीमार और हरवान की ओर सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी वाहनों के लिए बदयारी, नेहरू पार्क, गुपकर, क्रालसांगरी और निशात में यातायात सहायता बिंदु रखे जाएंगे।