फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी आरएसएस के आदेशों पर कर रहे काम: मीर

Wed, 04 Nov 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा हैं कि अब तक मुद्दों का कोई हल न करने के लिए उनकी सराहना की जाएं यह मुमकिन नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आरएसएस का एजेंडा देश और राज्य में लागू कर सांप्रदायिक सद्भाव का माहौल खराब कर रहे है। उन्होंने मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह आरएसएस के एजेंडे को रियासत में लागू होने दे रहे जिससे देश और रियासत की एकता और अखंडता को बड़ा खतरा है।
 
 प्रदेश युवा कांग्रेस की राज्य व्यापी युवा आक्रोश यात्रा का बुधवार को अनंतनाग में समापन के अवसर पर विशाल रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मीर ने यह बात कहीं। उन्होंने कहा भाजपा और पीडीपी का असली चेहरा लोगों के सामने आ चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने देश में बढ़ रही असहिष्णुता पर भी गहरी चिंता प्रकट की। उन्होंने कहा रियासत में युवा विरोधी नीतियां अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रियासत में आगामी दौरे वित्तीय पैकेज के नाम पर सियासी ड्रामे से ज्यादा कुछ नहीं है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सूरज हेगड़े ने इस अवसर पर प्रदेश युवा कांग्रेस की ओर से रियासत में हर जिले में निकाली गई युवा आक्रोश यात्रा की सराहना की। वहीं प्रदेश युवा कांग्रेस प्रणव शगोत्रा ने कहा कांग्रेस ने युवाओं के मुद्दों को यात्रा के दौरान जोरशोर से उठाया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के कई नेता, विधायक एवं पूर्व विधायक मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें