जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर मुद्दे को रुपये-पैसों में तोल दिया है।
उमर ने यह टिप्पणी शनिवार को राज्य के लिए प्रधानमंत्री द्वारा 80,000 करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा करने के बाद ट्विटर पर की।
उमर ने ट्वीट में लिखा, 'प्रधानमंत्री मोदी ने कश्मीर मुद्दे को रुपयों और पैसों में तोलने की गलती की है।'
PM Modi has made the same mistake of weighing the Kashmir issue in Rupees & Paise!!!!— Omar Abdullah (@abdullah_omar) November 7, 2015
प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर घाटी में अस्थायी तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुबह दस बजे से घाटी से प्रधानमंत्री के रवाना होने तक सभी सेवा प्रदाताओं को मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद करने का निर्देश दिया गया है। बहरहाल, बीएसएनएल की ब्रॉडबैंड सेवाएं काम कर रही हैं।