जम्मू कश्मीर में चिनैनी नाशरी टनल के उद्घाटन के बाद पीएम के भाषण की सबसे खास बात ये रही कि पीएम ने पूरे भाषण के दौरान पूरी बात जम्मू-कश्मीर के युवाओं और देश के विकास से जोड़कर रखी। ये नजारा बेहद खास तब हो गया जब पीएम का संबोधन शुरू होते ही सभा स्थल पर मौजूद लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए।
दरअसल पीएम ने अपने संबोधन में ये कहा कि मैंने सिर्फ सुरंग के उद्घाटन की रस्म अदा की है और चाहता हूं कि लोग मेरे साथ इसका उद्घाटन करें। इस दौरान पीएम ने लोगों से कहा कि लोग अपने मोबाइल निकालें और उसके टार्च को जलाकर उनके साथ सुरंग के उद्घाटन के साथी बनें।
पीएम ने जैसे ही ये बात कही सभा में मौजूद लोगों ने मोदी मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। इसके बाद पीएम ने कश्मीर के नौजवानों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि कश्मीर घाटी के नौजवान पत्थर काटकर देश का भाग्य बदलने में लगे हैं। पीएम ने कहा कि कश्मीर के नौजवान पत्थर की ताकत को समझें।