फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी और शाह ने पंचायत प्रतिनिधियों को दिए पूरे अधिकार, पूर्ववर्ती सरकारों ने की उपेक्षाः रैना

Mon, 07 Oct 2019 04:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Ravindra Raina - फोटो : फाइल
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने पंचायती नुमाइंदों की उपेक्षा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पंचायतों को उनके अधिकार देने की व्यवस्था की है। रैना ने जिला मुख्यालय में रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस अवसर पर रैना समेत सांसद जुगल किशोर शर्मा, पूर्व मंत्री सुखनंदन चौधरी की मौजूदगी में नौशेरा ब्लाक के कई सरपंच और पंच भाजपा में शामिल हो गए।

विज्ञापन


भाजपा में शामिल होने वाले सरपंचों में सरदार इंद्रजीत सिंह, कमलजीत सिंह, गुरचरण सिंह के अलावा कई पंच शामिल रहे। पार्टी में शामिल होने वाले सरपंचों व पंचों का स्वागत करते हुए प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि मोदी सरकार जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लोगों के सशक्तीकरण और समाज के सभी वर्गों की बेहतरी के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंचों और सरपंचों का सशक्तीकरण किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर और लद्दाख के निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पूरे अधिकार दिए हैं।

उन्होंने सरपंचों व पंचों से अपील की कि वह बीडीसी चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों को समर्थन दें। साथ ही कहा कि सबसे ज्यादा बीडीसी चेयरपर्सन भाजपा से होंगे। वहीं, पार्टी नेताओं के अनुसार 280 बीडीसी सीटों पर भाजपा जोरशोर से चुनाव प्रचार दस अक्तूबर से शुरू कर देगी। नौ अक्तूबर को नामांकन की आखिरी तिथि के बाद प्रचार का जिम्मा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना के अलावा प्रदेश के अन्य नेताओं में महासचिव, पूर्व मंत्री, सांसद, पूर्व विधायक निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें