जैश-ए-मोहम्मद के लिए अब काम करने वाला सबसे बड़ा आतंकी अशाक है, जो बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। नेंगरू की अजहर मसूद के भाई राउफ मसूद से सीधी बात होती है। पंजाब में भी नेंगरू ने अपने नेटवर्क में लोग जमा कर रखे हैं। कश्मीर के ओजी वर्कर(आतंकियों के मददगार) पंजाब में नेंगूर के लिए काम कर रहे हैं, जो वहां पर हथियार जमा करने, आतंकी साजिश के लिए तकनीकी ढांचा तैयार करने और इंटरनेशनल बॉर्डर से हथियारों की सप्लाई लेने और घुसपैठ करने वाले आतंकियों को कश्मीर पहुंचाने के लिए काम कर रहा है।
जैश-ए-मोहम्मद बड़े हमले की फिराक में
खूंखार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद इंटरनेशनल बॉर्डर के नजदीक अपने खूंखार आतंकियों के दल को तैयार कर रहा है। 20 से 22 वर्ष के एक दर्जन आतंकी कठुआ हीरानगर सेक्टर में उस पार पाकिस्तानी क्षेत्र शकरगढ़ में तैयार हो रहे हैं। इन आतंकियों को हीरानगर, सांबा, परगवाल, अरनिया बॉर्डर से घुसपैठ कराने की तैयारी है। यह आतंकी अपने साथ किसी भी तरह का सामान लाकर हमला करने की साजिश रच रहे हैं।