फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों पर न थोपें अपनी मर्जी, अपने बच्चों को जानें

Tue, 19 Aug 2014 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
एक साथ रंग मंडल नाटक मंडली ने अपने मंडे थियेटर सीरीज के तहत सोमवार को ‘अपने बच्चों को जानें’ नाटक का मंचन किया गया। विजय मल्ला द्वारा लिखे और निर्देशित नाटक में कलाकारों ने अभिभावकों को अपने बच्चों के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।
विज्ञापन


नाटक में कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को बताया कि अभिभावकों को अपने बच्चों की पसंद और नापसंद से लेकर उनके दोस्तों और आसपास के माहौल के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए।

वहीं अभिभावकों को चाहिए कि वह अपने बच्चों के भीतर की प्रतिभा को निखारने के लिए उन्हें प्रोत्साहित करें, ताकि बच्चे अपनी रुचि के हिसाब से अपने भविष्य की महत्त्वाकांक्षाओं को पूरा कर सकें।
विज्ञापन


वहीं अपने बच्चों को अच्छे बुरे की पहचान करवानी चाहिए, ताकि आने वाले समय में बच्चों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। अभिभावकों को अपने बच्चों के ऊपर अपनी मर्जी नहीं थोपनी चाहिए।

नाटक में सभी कलाकारों ने उम्दा अभिनय किया। नाटक में हेमा, एमसी कोतवाल, भानू प्रताप सिंह, राकेश कटोच, कांता शर्मा, शालू कुमार, निशा, करिश्मा, कुरत उल ऐन, नाजुक, लक्ष बाली, हर्षवर्धन अबरोल और विजय मल्ला ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें