बाड़ी ब्राह्मणा। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे पखवाड़े के तहत शुक्रवार को पूर्व मंत्री चंद्रप्रकाश गंगा ने नारी शक्ति के साथ सीलम मंदिर परिसर में पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को भी याद किया।
इस मौके पर जिला परिषद की सदस्य आशा रानी, शिल्पा दुबे, भाजपा नेता जयराम शर्मा, बड़ी ब्राह्मणा म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन कैप्टन वचन लाल आदि मौजूद रहे। संवाद