जम्मू। मानसून सीजन के लिए नगर निगम की तरफ से इस बार भी पौधरोपण की तैयारी की गई है। जुलाई माह में कम से कम 40,000 पौधों का रोपण किया जाएगा। इसमें छायादार व फलदार पौधे शामिल होंगे।
नगर निगम में पौधरोपण अभियान को देख रहीं राबिया खान ने बताया कि बीते वर्ष नगर निगम ने 20,000 के लगभग पौधों का रोपण किया था। विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण को शुद्ध रखने में छायादार पेड़ों की भूमिका को लेकर जागरूक किया जाएगा। इसमें यह संदेश होगा कि वह अधिक से अधिक मानसून सीजन में अपने आसपास खाली जगह पर पौधरोपण करें। इसके साथ ही इस अभियान में वन विभाग सहित दूसरे विकास विभाग भी शामिल होते हैं। इनकी तरफ से भी पौधरोपण का लक्ष्य तय किया जाता है। पौधरोपण को लेकर जून माह में ही बैठक कर अभियान को अंतिम रूप दिया जाएगा।