फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर से कूड़ा उठाने को 150 आटो किराए पर लेगा निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। घर-घर कूड़ा उठाने की योजना से शहर के सभी वार्डों को जोड़ने की तैयारी निगम ने तेज कर दी है। निगम अगले माह 150 ऑटो किराये पर लेने जा रहा है। इसकी टेंडरिंग प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अक्तूबर तक पूरे शहर में इस योजना को लागू किया जाना है। इससे हर वार्ड को ऑटो मिल जाएंगे। इससे लोग कचरा बाहर नहीं फेंकेंगे, जिससे शहर की गलियां और सड़कें साफ सुथरी रहेंगी। नालियों में कचरा नहीं जाने से अवरुद्ध नहीं होंगी। अभी शहर के आधे वार्डों में ही घरों से कचरा उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

चार बड़े ट्राले भी इसी माह मिलेंगे
इतना ही नहीं कचरा एकत्रित करने के लिए चार बड़े ट्राले भी इसी माह आ जाएंगे। इनके माध्यम से कचरा डंपिंग साइट से कचरा संयंत्र केंद्र तक पहुंचाया जाएगा। मौजूदा समय में नगर निगम के पास वाहनों की कमी चल रही है। नगर निगम के पास बड़े ट्राले 50 के आसपास हैं। अब इनकी संख्या 54 के करीब हो जाएगी।
हर वार्ड को मिलेंगी ब्रश कटर मशीनें
अब हर वार्ड में पार्कों को भी साफ सुथरा रखने के लिए दो-दो ब्रश कटर मशीनें इसी माह वितरित की जाएंगी। इन मशीनों के माध्यम से पार्कों में उगी घास को काटा जाएगा। मौजूदा समय में नगर निगम के पास मशीनें नहीं हैं। इस कारण बरसात के दिनों में पार्कों में उगी घास को काटने में काफी परेशानी आ रही है। इसी माह मशीनें भी आ जाएंगी।
विज्ञापन

600 मीट्रिक टन कचरा एकत्रित होता है रोज
हर रोज 600 मीट्रिक टन के करीब कचरा शहर से एकत्रित होता है। ऑटो के माध्यम से तीन मीट्रिक टन कचरा ठिकाने लगाया जाएगा। पहले लोग डंपिंग साइट में कचरा फेंकते थे। इस कारण एकत्रित करने में काफी समय लगता था। शाम तक कचरे का निस्तारण नहीं हो पाता था। अब घर से ही कचरा एकत्रित कर लिया जाएगा।
कोट
जम्मू शहर में स्वच्छता रेंकिंग बढ़ाने के लिए प्रयास तेज हो गए हैं। ऑटो के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा रही है। आगामी माह से हर वार्ड को ऑटो सुविधा दे दी जाएगी। इससे शहर साफ सुथरा रहेगा।
बलदेव सिंह बलोरिया, चेयरमैन, हेल्थ एंड सेनिटेशन कमेटी
कोट
ऑटो के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। बीस सितंबर तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद हर वार्ड को ऑटो मुहैया करवाए जाएंगे। इस बार 150 आटो के लिए टेंडर हो रहे हैं। पूरे शहर में घरों से ही कचरा एकत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन

हरेंद्र सिंह, सीटीओ, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें