कश्मीर विश्वविद्यालय ने एमए प्राइवेट तीसरे चौथे-सेमेस्टर फ्रेश बैच 2019 बैकलॉग बैच 2017 के छात्रों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की ऑनलाइन तारीख जारी की है। 31 मई तक छात्र एग्जामिनेशन फॉर्म भर सकते हैं। कोई समस्या आने पर विश्वविद्यालय को ई-मेल कर जानकारी ले सकते हैं।
राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू में भरे जाएंगे 35 पद
राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू 24 मई को 11 बजे मेडिकल ऑफिसर के 35 पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार होगा। अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 60 प्रतिशत अंकों से एमबीए पास होना चाहिए। इसके लिए 40 प्रतिशत अंकों का साक्षात्कार लिया जाएगा। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष निर्धारित की गई है। बताया गया कि इन पदों की नियुक्तियां अनुबंधित आधार पर एक वर्ष के लिए की जाएंगी।
एमबीए और बीबीए की ऑनलाइन परीक्षा 25 मई से
जम्मू विश्वविद्यालय ने एमबीए और बीबीए चौथे सेमेस्टर के ऑनलाइन परीक्षाओं की अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के मुताबिक 25 मई से सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक ऑनलाइन परीक्षा करवाई जाएगी। उसके बाद 4 बजे ऑनलाइन साक्षात्कार लिया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार की यह प्रक्रिया एमबीए विभाग में 31 मई और बीबीए विभाग में 3 जून तक जारी रहेगी।