फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आए रेल मंत्री गोयल बोले-दो वर्ष में तैयार होगी उधमपुर-बनिहाल रेल लाइन

Mon, 16 Dec 2019 01:47 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए पहुंचे रेल मंत्री पियूष गोयल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को रेलवे अफसरों की समीक्षा बैठक में जम्मू-कश्मीर में चल रही रेल परियोजनाओं को तय समय सीमा के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उधमपुर-बनिहाल रेल प्रोजेक्ट दो साल में पूरा करने के लिए कहा है। बोले- इसे 2021 तक हर हाल में पूरा किया जाए।
विज्ञापन


एक दिवसीय दौरे पर रविवार को यहां पहुंचे गोयल रेल अफसरों के साथ एक स्थानीय होटल में उच्चस्तरीय बैठक में प्रदेश में चल रही विभिन्न रेल परियोजनाओं का जायजा लिया। इसमें उधमपुर-बनिहाल रेल मार्ग, रियासी में निर्माणाधीन विश्व के सबसे ऊंचे रेल पुल, जम्मू रेलवे स्टेशन के सेकेंड एंट्री सहित कश्मीर में जारी रेलवे के महत्वपूर्ण प्रोजेक्टों की समीक्षा की।

बैठक में उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने मंत्री को कश्मीर में जारी रेलवे की विभिन्न परियोजनाओं के बारे में बताया। बैठक में उप राज्यपाल के सलाहकार केके शर्मा, डिवकामजम्मू संजीव वर्मा, उत्तर रेलवे जीएम टीपी सिंह सहित रेलवे और प्रदेश प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद रहे। आधे घंटे चली बैठक में रेल अधिकारों ने पीपीटी प्रजेंटेशन के जरिए केंद्रीय मंत्री को सभी प्रोजेक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें