फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: हीरानगर सेक्टर में पाक ने फिर की गोलाबारी, गुरेज में रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना

Mon, 16 Dec 2019 01:34 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन
मौसम खुलने के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बांध निर्माण शुरू होते ही रविवार रात पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन कर एक बार फिर अडंगा डालने की कोशिश की। हीरानगर सेक्टर के पानसर और सतपाल पोस्ट के बीच रात साढ़े आठ बजे जेसीबी लगाकर बीएसएफ ने काम शुरू करवाया। रात सवा नौ बजे पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी शुरू कर दी गई। 
विज्ञापन


पाकिस्तान की भीखाचक, ठाकुरपुरा, किंगड़ां दे कोठे और अभियाल डोगरा से मोर्टार के साथ साथ रुक-रुक कर गोलाबारी की जाती रही। गोलाबारी शुरू होने के साथ ही ग्रामीण घरों में दुबक गए।

उधर, उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में रविवार को पाकिस्तान ने सेना की अग्रिम पोस्टों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर गोलाबारी की। दोपहर बाद एलओसी से सटे बख्तूर इलाके में पाकिस्तानी गोले गिरने लगे। 
विज्ञापन


इससे ग्रामीण दहशत में आकर घरों में छिप गए। हालांकि, इसमें किसी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है। सेना ने करारा जवाब दिया है। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान की ओर से एलओसी पर पुंछ तथा राजोरी सेक्टर में गोलाबारी की जा रही है। तीन दिन पहले उड़ी सेक्टर में भी गोले दागे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें