अलगाववादी हुर्रियत कांफ्रेंस के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी ने बालीवुड स्टार सलमान खान की उन नसीहतों को सिरे से नकार दिया, जिसमें उन्होंने घाटी में फिर से सिनेमा हाल खोलने की बात कही थी।
सैयद अली शाह गिलानी के नेतृत्व वाली हुर्रियत कांफ्रेंस ने कहा कि आपदा से व्याकुल धरती के लोग दुख को कम करने में जुटे हैं और ऐसे में सिनेमा हाल खोलने का मुद्दा कोई महत्व नहीं रखता।
हुर्रियत के प्रवक्ता एयाज अकबर ने कहा कि कश्मीर का प्रत्येक नागरिक पिछले दो दशकों से उत्पीड़न का शिकार है। लोग उत्पीड़न दूर करने के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं। ऐसे में सिनेमा हाल खोलने का कोई औचित्य नहीं है।