फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अरनिया में नहीं फिटनेस सर्टिफिकेट बनाने की सुविधा, भटक रहे तीर्थयात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अरनिया। अमरनाथ यात्रा के लिए अरनिया अस्पताल में फिटनेस प्रमाणपत्र देने की सुविधा नहीं है।
इससे सीमावर्ती लोगों को बिश्नाह और आरएस पुरा अस्पताल जाना पड़ रहा है। वहां भी मात्र एक फिजिशियन कंसल्टेंट है। जबकि, रोजाना ओपीडी 150 से 200 मरीजों की है। इसके चलते शिवभक्तों को घंटों इंतजार के बाद प्रमाणपत्र मिल पा रहा है। अरनिया में सुविधा न होने से कई लोग बिना फिटनेस सर्टीफिकेट के तीर्थयात्रा पर चले जाते हैं।
विज्ञापन

रास्ते में फिटनेस करवाने पर अयोग्य पाए जाने पर रास्ते से वापस लौटना पड़ता है। लोगों ने बताया कि अरनिया अस्पताल में काबिल डॉक्टर हैं। शारीरिक फिटनेस के लिए रुटीन टेस्ट भी मौजूद हैं। इसलिए स्वास्थ्य विभाग को यहां तीर्थयात्रा पर जाने वालों के लिए भी फिटनेस प्रमाण पत्र देने की सुविधा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें