फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कस्बे में लगे गंदगी के ढ़ेर, बारिश ने और बढ़ाई दुश्वारी

विज्ञापन
सांबा। कस्बे के मुख्य बाजार में लगे गंदगी के ढेर
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर और आसपास के क्षेत्रों में नहीं हो रहा कचरे का उठान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पिछले 15 दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का असर अब कस्बे में साफ दिखाई देने लगा है। हड़ताल के कारण शहर और आसपास के क्षेत्रों में कचरे का उठान पूरी तरह ठप है। जिससे जगह-जगह गंदगी के ढेर लग गए हैं। ऐसे में वीरवार की शाम हुई बारिश ने लोगों की दुश्वारी को और बढ़ा दी। दुर्गंध के बीच बजबजा रहे कचरे से लोगों को जीना मुहाल हो गया है।

दुकानदार राजु, अजय सिंह, टोनी सिंह, काला, नीरज आदि ने कहा कि कस्बे की गलियों, नालियों और मुख्य बाजारों में जमा कचरा लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर से दुर्गंध फैल रही है। इससे स्थानीय निवासियों और व्यापारियों में नाराजगी देखी जा रही है। कई जगह कचरे के ढेर में आग लगाई जा रही है, जिससे बाजारों में धुआं फैल रहा है।
विज्ञापन


लोगों का आरोप है कि हड़ताल के दौरान प्रशासन की ओर से कचरा उठाने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई। परिणामस्वरूप सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और स्वच्छता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही कचरे का निस्तारण नहीं किया गया तो बारिश के मौसम में बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर सफाई व्यवस्था बहाल करने और जमा कचरे को उठाने की मांग की है। उनके अनुसार, सरकार डोर टू डोर कचरा उठाने का प्रबंध करे। सफाई कर्मचारी संगठन नेता रवि रंधावा ने बताया कि वह अपने अन्य नेताओं के साथ श्रीनगर में हैं। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मिलने का कार्यक्रम है। अभी तक उनकी किसी से बात नहीं हुई है। फिलहाल उनकी हड़ताल जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें