फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजिकल एजूकेशन के प्रशिक्षित युवाओं ने मांगी नौकरी

Tue, 19 Aug 2014 11:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
फिजिकल एजूकेशन अनइंप्लायड एसोसिएशन के सैकड़ों युवाओं ने अपनी मांगों के समर्थन में सोमवार को प्रेस कालोनी में प्रदर्शन किया। सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए उन्होंने रोजगार देने पर जोर दिया।
विज्ञापन


एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सज्जाद ने कहा कि घाटी में हजारों ऐसे युवा हैं जो शारीरिक शिक्षा में प्रशिक्षण हासिल करने के बावजूद बेरोजगार हैं।

हमारी मांग है कि अन्य विभागों में विशेष योजनाओं के तहत युवाओं को जिस तरह नौकरी दी गई है, उसी तरह हम लोगों को ‘रहबर-ए-खेल’ के अंतर्गत नौकरियां दी जाएं।

सज्जाद का यह भी कहना था कि सरकार और संबंधित विभाग शारीरिक शिक्षा पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसकी फाइल वर्ष 2005 से इधर से उधर भटक रही है, लेकिन कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले पर गौर करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि  राज्य में 18 हजार से अधिक युवा हैं, जिनमें से कई ओवर ऐज होने की कगार पर हैं।

स्कूलों में पद खाली होने के बावजूद भी उनकी नियुक्ति नहीं की जा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए जल्द उचित कदम उठाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें