फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अस्थायी कर्मियों की हड़ताल जारी, रोष रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जल शक्ति विभाग के सीपी वर्कर आईटीआई डिप्लोमा होल्डर अस्थायी कर्मचारियों ने अपनी हड़ताड़ अब 72 घंटे के लिए और बढ़ा दी है। पानी न आने से लोगाें को दिक्कत हुई।
विज्ञापन

सोमवार को चौथे दिन भी हड़ताल कर रहे अस्थायी कर्मियों ने पेयजल सप्लाई नहीं की और इससे लोगो को कड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खास कर रमजान के माह में पानी न आने से आम लोगों की दिक्कतें काफी बढ़ गई हैं। सोमवार को जल शक्ति विभाग के स्थायी कर्मचारियों ने रोष रैली निकाली और विभाग के एक्सईएन कार्यालय से लेकर डीसी कार्यालय तक रोष रैली में जम कर सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी की। उन्होंने डीसी को एक ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने बताया कि वे 20 साल से ज्यादा समय से विभाग को अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन अभी तक उन लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें