आरएस पुरा। यहां तहसील कार्यालय बाहर लगी बाइक चोरी हो गई। गांव चौहाला के यशपाल तहसील में बच्चों के आधार कार्ड का आवेदन करने गए थे। लगभग आधे घंटे के बाद जब यशपाल बच्चों को लेकर बाहर आए तो उक्त स्थान पर बाक नहीं थी।
बाद में उन्होंने आरएस पुरा पुलिस थाने में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। तहसील में कार्य करने आए जगदीश राज ने कहा कि एसडीएम व तहसील होने पर प्रशासन को सीसीटीवी कैमरे लगाने चाहिए ताकि आए दिन तहसील के बाहर से बाइक चोरी होने वाले सक्रिय गिरोह के लोगो को काबू किया जा सके। संवाद