फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेलीवेजरों ने 72 घंटे और बढ़ाई हड़ताल

Sat, 12 Sep 2015 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग (पीएचई) विभाग के अस्थायी कर्मचारियों (आईटीआई ट्रेंड डेलीवेजर) ने अपनी काम छोड़ हड़ताल शुक्रवार से 72 घंटे के लिए और बढ़ा दी। इसके साथ ही सोमवार को परिवार सहित सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


काम छोड़ हड़ताल के तीसरे दिन भी डेलीवेजरों ने जम्मू में बीसी रोड स्थित चीफ इंजीनियर कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन जारी रखा। डेलीवेजरों की काम छोड़ हड़ताल जारी रहने से संभाग भर में पेयजल आपूर्ति पर असर पड़ा है।

आल जेएंडके पीएचई, आईटीआई ट्रेंड एंड सीपी वर्कर्स एसोसिएशन के झंडे तले अस्थायी कर्मचारियों ने चीफ इंजीनियर कार्यालय परिसर में प्रदर्शन के दौरान काम छोड़ हड़ताल को ओर 72 घंटे के लिए बढ़ाने का ऐलान किया।
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रधान तनवीर हुसेन ने इस अवसर पर सरकार और पीएचई विभाग पर आरोप लगाया कि वह पीएचई विभाग जम्मू के डेलीवेजरों को नियमित करने की नीति निर्धारित नहीं कर पाया है। इस वजह से करीब 16 हजार डेलीवेजरों का भविष्य साल से अंधकारमय बना हुआ है।

ऐसे में आरपार के संघर्ष के अलावा अब और कोई रास्ता नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा सोमवार से काम छोड़ हड़ताल में ओर तेजी लाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि अभी तक न ही सरकार और न ही प्रशासन की तरफ से उनके साथ कोई बातचीत शुरू की गई है। इस अवसर पर उपप्रधान दीपक गुप्ता, महासचिव सुभाष चंद्र, सलाहकार कुलभूषण सिंह, जीवन सिंह, चंदन सिंह, रमण खजूरिया, बीरबल जसमेरिया आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें