फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस सत्र में सरकार को घेरने का मौका नहीं छोड़ेगा विपक्ष

Sat, 12 Sep 2015 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन अक्तूबर से रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार के शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र के लिए सत्तापक्ष और विपक्ष तैयारियों में जुट गया है। सत्तापक्ष उपलब्धियां और विपक्ष सरकार की नाकामियां गिनाने की रणनीति बना रहा है। हालांकि सत्तापक्ष हो या विपक्ष पार्टियों की विधायक दल की बैठक में रणनीति तय होगी।
विज्ञापन


विपक्षी दल कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा का कहना है कि पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार हर क्षेत्र में नाकाम रही है। रियासत में भ्रम की स्थिति बनी हुई है। श्रद्धालुओं पर सर्विस टैक्स को बोझ डाल दिया गया है। जम्मू में एम्स की अधिसूचना नहीं आई।

रियासत को कोई स्मार्ट सिटी नहीं मिली। सीमा पर आए दिन गोलीबारी से जान माल का नुकसान हो रहा है। सीमांत लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शेल्टर तक नहीं मिले हैं। बाढ़ का मुआवजा और पुनर्वास कार्य भी अधर में हैं। इन सब मुद्दों को जोरशोर से उठाया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि भाजपा विधानसभा सत्र के लिए तैयार है। छह महीनों में पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार ने लोगों में विश्वास बहाल किया है। भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में कदम उठाए हैं। कई विकास कार्य शुरू हुए है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें