नियमित करने की मांग को लेकर आंदोलनरत पीएचई डेलीवेजरों की वीरवार आठ अक्तूबर को मंत्री से होने वाली वार्ता पर आंदोलन का भविष्य निर्भर करेगा। डेलीवेजरों का कहना है कि अगर मंत्री ने नियमित करने की एकमात्र मांग पर कोई ठोस आश्वासन न दिया तो आंदोलन जारी रहेगा।
लगातार 29वें दिन भी काम छोड़ हड़ताल कर रहे पीएचई विभाग के डेलीवेजरों ने बुधवार को चीफ इंजीनियर कार्यालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।
आल जेएंडके पीएचई, आईटीआई ट्रेंड एंड सीपी वर्कर्स एसोसिएशन के प्रधान तनवीर हुसेन का कहना है कि मंत्री की तरफ से बातचीत का न्योता मिला है। बुधवार को वार्ता होगी, उम्मीद है कि मंत्री कोई ठोस आश्वासन देंगे।
अगर ऐसा हुआ तो डेलीवेजरों को बड़ी राहत मिलेगी और अगर नहीं तो फिर आंदोलन और तेज कर दिया जाएगा और अब जम्मू-कश्मीर रियासत के प्रवेश द्वार लखनपुर में नेशनल हाईवे को डेलीवेजर जाम कर देंगे।
उन्होंने कहा कि सरकार को ठोस नीति बनाने में अब देर नहीं करनी चाहिए। हुसेन ने कहा कि आठ अक्तूबर को मंत्री के साथ फिर वार्ता होगी। उम्मीद है कि मंत्री डेलीवेजरों को बड़ी राहत प्रदान करेंगे। जब तक ऐसा नहीं होता आंदोलन जारी रहेगा। इसके अलावा पीएचई विभाग के डेलीवेजरों ने संभाग में बुधवार को जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन भी किए।