फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में डेंगू के पांच नए मामले सामने आए

Wed, 07 Oct 2015 08:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संभाग के विभिन्न जिलों से डेंगू के मामलों का आना जारी है। बुधवार को पांच नए पाजिटिव डेंगू के मामले आए। इनमें तीन जम्मू, एक-एक कठुआ और उधमपुर में पाया गया। जम्मू संभाग में अब तक 57 लोग डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं।
विज्ञापन


संवेदनशील इलाकों के बाद सामान्य इलाकों से भी डेंगू के आ रहे मामलों ने स्वास्थ्य महकमे की चिंता बढ़ा दी है। चारों ओर से डेंगू के बढ़ते हमले मच्छरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान पर भारी पड़ रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार अगले 20-25 दिन में डेंगू के मामलों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

नवंबर में पारा गिरने पर ही डेंगू से कुछ राहत मिलेगी। नए पाजिटिव मामलों की पुष्टि करते हुए स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. बलजीत सिंह पठानिया का कहना है कि मच्छरों के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सभी उपाय अपनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


संभाग के जिला कठुआ के बाद सांबा, जम्मू, उधमपुर और डोडा में अब तक कई डेंगू के पाजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। डेंगू का डंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अस्पतालों में संदिग्ध बुखार के मरीजों का पहुंचना जारी है। इनमें अधिकांश में डेंगू के लक्षण पाए जा रहे हैं।

मच्छरों के डंक से बड़ों के साथ बच्चे भी चपेट में आ रहे हैं। जीएमसी की माइक्रोबायोलॉजी लैब स्थित अन्य जगहों पर बड़ी संख्या में संदिग्ध मरीजों के सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है। मौसम साफ रहने से मच्छरों को पनपने में मदद मिल रही है। इसमें दिन का तापमान उनके प्रजनन के लिए बेहतर है।

डेंगू का मच्छर दिन में ही हमला करके वायरस फैलाता है। बाजार की निजी लैबों में डेंगू की जांच के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकांश मरीज बुखार से पीड़ित हैं। इन मामलों को देखते हुए सरकार ने प्रभावित जिलों में डेंगू के टेस्ट की कीमतें निर्धारित की हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें