फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी लॉ और स्ट्राइकर अगले दौर में

Sun, 28 Dec 2014 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रेंज पुलिस जम्मू और क्रिश्चियन स्पोर्ट्स आर्गनाइजेशन के सहयोग से परेड ग्राउंड जम्मू में शनिवार को तीसरी क्रिसमस ट्वंटी-20 क्रिकेट कप का आगाज किया गया। पहले दिन के मुकाबलों में पीजी लॉ साइंस और स्ट्राकर क्लब के खिलाडि़यों ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन


बेहतरीन प्रदर्शन के लिए विजेता टीमों के गौरव और सचिन को मैन आफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। पहले मुकाबले में पीजी लॉ एंड साइंस विभाग ने एमएएम कालेज जम्मू को 48 रनों से पछाड़कर अगले दौर में प्रवेश किया। पीजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 170 रन का स्कोर खड़ा किया।

टीम की ओर से गौरव खजूरिया ने सर्वाधिक 47 रन की पारी खेली। नदीम मीर 33 रन जुटाने में सफल रहे। एमएएम कालेज की ओर से अनुकूल ने एक विकेट चटकाया। जबकि रिशव और वीरेंद्र ने दो-दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा, लेकिन लक्ष्य का पीछा करने उतरे एमएएम कालेज के बल्लेबाज 122 रन पर ही ढेर हो गए।
विज्ञापन


टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब नहीं हो सका। विश्वजीत ने सर्वाधिक 34 रन टीम के खाते में जोड़े। आसिफ ने 17 रन का योगदान दिया। पीजी लॉ की ओर से विजय ने चार प्रमुख बल्लेबाजों को बाहर का रास्ता दिखाया। साहिल ने तीन और सोहित ने दो विकेट चटकाए।

दूसरे मुकाबले में स्ट्राइकर क्लब ने कृष्णा क्लब को शिकस्त दी। कृष्णा क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में सात विकेट पर 120 रन जुटाए। टीम की ओर से गौरव ने 37 रन का योगदान दिया। विशाल ने 27 रन जोड़े। इसी तरह साहिल ने 19 रन जुटाए। स्ट्राइकर की ओर से रोहित और संजय ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

प्रशांत एक विकेट गिराने में कामयाब रहे। स्ट्राइकर क्लब के बल्लेबाजों ने 17.4 ओवर लक्ष्य हासिल कर लिया। सचिन ने शानदार 27 रन की पारी खेली। जिम्मी ने 25 और मोहित ने 15 रन टीम के खाते में जोड़े। कृष्णा क्लब की ओर से अतुल ने दो और संजय तथा सुनील ने एक-एक विकेट चटकाया।

क्रिकेटरों का हौसला बढ़ाने के लिए डीआईजी जम्मू शकील अहमद बेग, फादर कोरियाकोसे, रजनीश प्राण, रंजीत कालरा आदि मौजूद रहे। रविवार को अलग से जेकेपी न्यू ईयर वेटरन ट्वंटी-20 चैंपियनशिप के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें