फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी की परीक्षाएं जल्द शुरू होने के आसार

Wed, 03 Dec 2014 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी में स्नातकोत्तर कक्षाओं के पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं जल्द शुरू होने के आसार हैं। इसके मद्देनजर विद्यार्थियों ने भी अपने को पढ़ाई में व्यस्त कर लिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस बार हर विभाग को अपने स्तर पर दिसंबर से जनवरी तक सेमेस्टर के इम्तहान करवाने हैं। इसको देखते हुए जम्मू विश्वविद्यालय के विभागों में बैठकों का दौर जारी है।
 
जानकारी के मुताबिक हिंदी विभाग में पहले सेमेस्टर की परीक्षाओं को लेकर बैठक हो चुकी है। दस दिनों के अंदर परीक्षा शुरू हो सकती है, जबकि अंग्रेजी विभाग में भी ग्यारह से बारह दिनों के अंदर परीक्षा होने की संभावना है। बताया जाता है कि संस्कृत विभाग में पहले सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर बैठक हो चुकी है। परीक्षा की तिथि जल्द घोषित हो सकती है।
विज्ञापन


इस संबंध में जम्मू विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. केशव शर्मा का कहना है कि स्नातकोत्तर कक्षाओं के पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं दिसंबर व जनवरी माह में करवाई जाएंगी। इस संबंध में हर विभाग अपने-अपने स्तर पर डेट फिक्स करेगा और इम्तहान करवाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें