जम्मू यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों में पीजी कोर्स के लिए करवाये जाने वाले एंट्रेंस परीक्षा के लिए विवि प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
एंट्रेंस परीक्षा के लिए इस माह के दूसरे सप्ताह तक अधिसूचना जारी की जा सकती है। फार्म और अन्य प्रक्रियाओं के बारे में विवि की वेबसाइट पर जानकारी डाली जाएगी।
अकेडिमक अफेयर्स की डीन प्रो. नीलम सर्राफ ने बताया कि पीजी कोर्स के स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए दूसरे सप्ताह में अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
इस बार विभिन्न विषयों के आधार पर एंट्रेंस परीक्षा नहीं होगी, बल्कि एक ही दिन रीजनिंग और सामान्य ज्ञान के आधार पर परीक्षा होगी।
प्रो. सर्राफ ने बताया कि ग्रेजुएशन की ओवरआल मेरिट और एंट्रेंस की मेरिट के आधार पर पीजी कोर्स के लिए चयन किया जाएगा। इस तरह की स्क्रीनिंग टेस्ट के जरिये होनहार विद्यार्थियों को आसानी से दाखिला मिल पाएगा।