फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर को हरा वालीबाल चैंपियन बना पीजी कॉलेज

Fri, 26 Sep 2014 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मेजबान पीजी विभाग ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए गवर्नमेंट डिग्री कालेज उधमपुर को पछाड़कर अंतर कालेज वालीबाल (पुरुष) वर्ग का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा अंतर कालेज खो-खो में लड़कों के साथ लड़कियों ने जोश दिखाया।
विज्ञापन


शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को विवि मैदान जम्मू पर करवाए गए अंतर कालेज वालीबाल के खिताबी मुकाबले में मेजबान पीजी विभाग के खिलाड़ियों ने प्रतिद्वंद्वियों पर शुरू से ही दबाव की रणनीति बनाकर खेलना शुरू किया और उन्हें सफलता भी मिली।

पहले दो सेट में पीजी विभाग के खिलाड़ियों ने 25-14, 25-19 से 2-0 से बढ़त हासिल की लेकिन तीसरे सेट में उधमपुर के खिलाड़ियों ने 25-8 से जीत दर्ज कर वापसी की कोशिश की। निर्णायक सेट में अपने शानदार खेल को जारी रखते हुए पीजी के खिलाड़ियों ने 25-21 से 3-1 के साथ जीत दर्ज कर ट्राफी अपने नाम की।
विज्ञापन


इससे पूर्व सेमीफाइनल मुकाबलों में गवर्नमेंट डिग्री कालेज उधमपुर ने गवर्नमेंट डिग्री कालेज रामनगर को 3-0 और पीजी विभाग ने गवर्नमेंट डिग्री कालेज हीरानगर को 3-0 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई थी। खिताबी मुकाबले में विजेता पीजी टीम की ओर से विनय मन्हास, नसीब सिंह, अभिषेक शर्मा और उधमपुर की ओर से आकिब, अरुण कोतवाल ने शानदार खेल दिखाया।

इस बीच अंतर कालेज खो-खो पुरुष वर्ग में जीजीएम साइंस कालेज ने गवर्नमेंट डिग्री कालेज राजोरी को तीन और गवर्नमेंट डिग्री कालेज कठुआ ने गवर्नमेंट डिग्री कालेज मेंढर को 22 अंकों से बाहर किया। महिला वर्ग में महिला कालेज उधमपुर ने गवर्नमेंट डिग्री कालेज अखनूर को दो और महिला कालेज गांधीनगर ने गवर्नमेंट महिला कालेज कठुआ को 10 अंकों से मात दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें