फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी, अखनूर, कामर्स अगले दौर में

Thu, 11 Dec 2014 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतर कालेज कबड्डी चैंपियनशिप में पीजी विभाग, गवर्नमेंट डिग्री कालेज अखनूर, एसपीएमआर कालेज आफ कामर्स, गवर्नमेंट डिग्री कालेज कठुआ ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर अगले दौर में प्रवेश किया। बुधवार को खेले गए मुकाबलों में मेजबान पीजी विभाग ने जीजीएम साइंस कालेज को 52-25 से शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन


पीजी विभाग के  खिलाड़ियों ने शुरू से बढ़त कायम रखी। हालांकि साइंस कालेज के खिलाड़ी भी आगे आए। मगर वे पीजी की मजबूत रक्षापंक्ति को ज्यादा बार भेदने में सफल नहीं हो सके। इसके अलावा गवर्नमेंट डिग्री कालेज अखनूर ने डिग्री कालेज बिलावर को 43-25 से शिकस्त देकर जीत दर्ज की।

एसपीएमआर कामर्स कालेज के खिलाड़ियों ने डिग्री कालेज रामनगर को 49-28 से पराजित कर जीत दर्ज की। एक अन्य मुकाबले में डिग्री कालेज कठुआ ने कांटे की टक्कर में डिग्री कालेज पलोड़ा को 25-24 से मात्र एक अंक से  पछाड़कर जीत जीत दर्ज की। दोनों टीमों ने जोरदार हमले किए। अंत में कठुआ के खिलाड़ी एक अंक से बाजी मारने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें