फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर : सोपोर में बुर्का पहन कर सीआरपीएफ बंकर पर पेट्रोल बम से हमला

Wed, 30 Mar 2022 11:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

सोपोर में सीआरपीएफ बंकर पर बुर्का पहन हमला करने वाली महिला की पहचान कर ली गई है। वह लश्कर-ए-तैयबा की ओवर ग्राउंड वर्कर बताई जा रही है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर कस्बे में सीआरपीएफ बंकर पर बुर्का पहन हमला करने वाले शख्स की पहचान हो गई है। बताया जा रहा है कि उसका कनेक्शन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा हुआ है। बुधवार को आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि हमला करने वाली महिला है, जिसकी पहचान कर ली गई है। उसे पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, सीआरपीएफ बंकर पर बुर्का पहन हमला करने वाली महिला लश्कर-ए-तैयबा की ओवर ग्राउंड वर्कर है और पहले भी कुछ आपराधिक मामलों में शामिल पाई गई है। उसकी धरपकड़ के लिए पुलिस और सुरक्षाबल संयुक्त अभियान चला रहे हैं।

सोपोर कस्बे में मंगलवार शाम को एक शख्स ने सीआरपीएफ के बंकर पर पेट्रोल बम से हमला किया था। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हमलावर की तस्वीर सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई थी। इसके आधार पर सुरक्षाबल इलाके की घेराबंदी कर तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

 

Koo App

जम्मू कश्मीर : सोपोर में बुर्क़ा पहनी महिला ने CRPF के बंकर पर पेट्रोल बम फेंक दिया। बाद में पता चला कि बुर्के की आड़ में एक जिहादी ने बम फेंका है। इसलिए बुर्के पर प्रतिबंध जरूरी है।

View attached media content

- Naveen Kumar Jindal 🇮🇳 (@naveenjindalbjp) 30 Mar 2022

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें