फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अजय पंडित की हत्या की सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट में याचिका, नोटिस जारी, एक माह में मांगा जवाब

Tue, 08 Feb 2022 12:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अनंतनाग जिले के कांग्रेस नेता अजय पंडित की हत्या की सीबीआई जांच के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। हाईकोर्ट ने गृह मंत्रालय व जम्मू-कश्मीर सरकार को नोटिस दे दिया है और एक माह में मांगा जवाब है। वर्ष 2020 में कश्मीरी पंडित सरपंच की अनंतनाग में आतंकियों ने हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनंतनाग जिले के लरकीपोरा इलाके के सरपंच व कांग्रेस नेता कश्मीरी पंडित अजय पंडित की हत्या की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) अथवा राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की मांग की गई है। 
विज्ञापन


इस बारे में दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर व लद्दाख हाईकोर्ट ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और जम्मू-कश्मीर सरकार को नोटिस जारी कर एक माह में जवाब मांगा है। मुख्य न्यायाधीश पंकज मित्थल और न्यायमूर्ति सिंध शर्मा की पीठ ने सोमवार को यह आदेश जारी किए। 

रमेश कुमार पंडित नामक एक व्यक्ति द्वारा दाखिल याचिका में कहा गया है कि मामले की न्यायिक जांच के साथ-साथ तत्काल सीबीआई जांच का अनुरोध करते हुए एक आवेदन दिया गया था। हालांकि भी तक कुछ भी नहीं किया गया है। याचिकाकर्ता ने आशंका जताई कि जम्मू - कश्मीर पुलिस की उदासीनता से जांच प्रभावित होगी। 
विज्ञापन


साथ ही यह भी आशंका जताई कि पुलिस आरोपियों को बचाने के लिए सबूतों से भी छेड़छाड़ कर सकती है। मालूम हो कि अजय की 8 जून 20 को उनके पैतृक गांव में आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें